Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

नवाब मलिक की गिरफ्तार के बाद समर्थकों ने किया हंगामा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने तड़के ही दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनके घर पर छापा मारा और इसके बाद सात बजे ईडी उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। बताया गया है कि तकरीबन छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

ईडी के दफ्तर से बहार निकलने के बाद नवाब मलिक ने कहा कि उन्हें जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वे इससे डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि वे इससे लड़ेंगे और जीत कर ही बाहर निकलेंगे। इससे पहले जिस वक्त नवाब मलिक से पूछताछ चल रही थी, उस वक्त राकांपा कार्यकर्ताओं ने ईडी के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा। बताया गया है कि फिलहाल ईडी उन्हें मेडिकल के लिए ले गई है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img