Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाने के लिए रालोद जिला कार्यालय में जुटे समर्थक

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन दिल्ली रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचे।

जिला अध्यक्ष शाहजमा खान और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी में बोलते हुए जिला अध्यक्ष शाहजमा खान और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी आठ राज्यों में संगठन का विस्तार कर चुकी है और राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने की संभावना है। वक्ताओं ने जयंत चौधरी के स्वस्थ और सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव रमेश चौहान, महावीर सैनी एडवोकेट, क्षेत्रीय सचिव मनोज वर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जसमेर सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरपाल वाल्मीकि, ठाकुर मूलचंद सिंह, जिला महासचिव पंडित दिनेश शर्मा, शहजाद मलिक, पंकज चौधरी, विशाल कंबोज, संजय कंबोज, श्रवण कंबोज, चौधरी पदम सिंह, शिवकुमार, डॉ. अनिल सैनी, प्रमोद सिंह, हाजी शमीम अहमद, फैसल त्यागी, जर्जिस चौधरी, चौधरी तनवीर मोहम्मद, एडवोकेट मोहम्मद नौशाद, नीरज चौधरी, अनुराग चौधरी, रजनीश गुर्जर, रोहन चौधरी, अभिषेक चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img