Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को दी गई राहत बढ़ाई, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ टिप्पणी मामले में गिरफ्तारी पर रोक जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता कुंवर विजय शाह को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है। यह मामला उस विवादित बयान से जुड़ा है, जो विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिया था। कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी।

विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई

विवाद के बाद विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने पहले ही उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और आज की सुनवाई में उस अंतरिम आदेश को आगे बढ़ा दिया गया है।

हाईकोर्ट की कार्यवाही बंद

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चल रही कार्यवाही को भी बंद करने का निर्देश दिया है, यह कहते हुए कि अब शीर्ष अदालत ही इस मामले पर विचार कर रही है।

जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के समक्ष

डीआईजी पुलिस की ओर से पेश स्थिति रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने गौर किया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों की एक एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई गई है। 21 मई से जांच शुरू हुई है और प्रारंभिक जांच में प्रासंगिक दस्तावेजों को एकत्र करने और गवाहों के बयान दर्ज करने की जानकारी दी गई है।कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन विजय शाह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक बनी रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img