Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

काम के लिए आदमी और आदमी के लिएकाम बना: सुरेश राणा

  • भाजपा शामली मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रमको किया संबोधित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कार्यकर्ताओं को कर्तव्य की प्राथमिकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि काम के लिए आदमी और आदमी के लिए काम बना है। रविवार को नगर में मुंडेट कलां रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में भाजपा शामली मंडल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मूल मंत्र दिया।

साथ ही, पार्टी के लिएसबको कर्तव्य और उनकी प्राथमिकता बताई। मंत्री ने कहा कि आदमी काम के लिए बना है और आदमी के लिए काम। एक दिशा, एक कर्तव्य, पार्टी के लिए सबको एक साथ करना चाहिए। समापन सत्र को कैराना लोकसभा सेभाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने संबोधित किया। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्रतोमर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक आदि ने भी कार्यकर्ताओं कोप्रशिक्षण दिया।

इस दौरान पवन तरार, चिकित्सा प्रकोष्ठ मनोज चौधरी, अरविंद कुमार के अलावा पंचायत चुनाव के ग्राम प्रमुख, वार्ड प्रमुख एवं ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहे।

भाजपा सिंबल पर लड़ेगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कश्यप

कांधला कस्बे के कैराना रोड स्थित सल्फा ग्राम प्रधान नीरज मलिक के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओंकी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य डा. रामजीलाल कश्यप ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा।

उन्होंने बतायाकि क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा। सभी गांवों में पार्टीके ग्राम संयोजक बनाए जाएंगे। ग्राम संयोजकों की देख-रेख में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव लड़े जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया है।

बैठक में दामोदर सैनी, नीरज उपाध्याय, नीरज मलिक, संजीव मलिक,प्रवीण गिरी, सुभाष प्रधान, अशोक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img