Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दयाशंकर सिंह ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किया औचक निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह सोमवार देर रात लखनऊ से बलिया जाते समय रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ओवरलोड ट्रकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री ने 10 ट्रकों को ओवरलोड पाए जाने पर तत्काल चालान करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच करें एवं वाहन ओवरलोड पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान अमेठी जनपद के सम्भागीय परिवहन अधिकारी को मौके पर बुलाकर परिवहन मंत्री ने निर्देशित किया कि एक्सप्रेसवे पर चढ़ने एवं उतरने वाले स्थानों पर संबंधित जनपद के आरटीओ समय-समय पर प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। ओवरलोडिंग से राजस्व एवं सड़कों का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय परिवहन अधिकारी अपने-अपने जनपदों में पूरी सतर्कता के साथ ओवरलोड वाहनों का समय-समय पर जांच करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img