- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण की घोषणा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का समय सारणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण-2020 के कार्यक्रम की आयोग द्वारा घोषणा कर दी गई है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि 15 सितम्बर से किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन की कार्यवाही बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनको कार्य क्षेत्र का आंवटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना तथा स्टेशनरी आदि का का वितरण उपयुक्त दोनों कार्यवाही पृथक-पृथक तथा समान्तर 30 सितम्बर तक चलेगी।
01 से 12 अक्टूबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण किया जाएगा। 01 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक आनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 06 से 12 नवम्बर तक आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की जाएगी।
13 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करने का कार्य किया जाएगा। 06 दिसम्बर 2020 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 06 से 12 दिसम्बर तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण होगा।
06 से 12 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त तथा 13 से 19 दिसम्बर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 20 से 28 दिसम्बर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही की जाएगी। 29 दिसम्बर 2020 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

