Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

गरीबों के निवाले पर डाका: 16 टन राशन का गेहूं व चावल बरामद

  • मेरठ से कालाबाजारी कर के शामली जिले में जा रहा था बाजार में बिकने
  • आपूर्ति विभाग की टीम ने सूचना पर ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किया, चालक फरार

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: बुधवार को कालाबाजारी करके बाजार में बेचने के लिए ले जाए जा रहे राशन के गेहूं व चावल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को आपूर्ति विभाग की टीम ने सूचना पर जबात कर लिया। टीम ने बरामद चावल व गेहूं को सरकारी गोदाम में जमा करा दिया। जबकि ट्रैक्टर-ट्राली को थाने में खड़ा करा दिया।

इस संबंध में आपूर्ति विभाग के अफसरों की ओर से जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। वहीं दूसरी ओर राशन की कालाबाजारी पकड़े जाने के बाद साफ हो चला है कि सरकार की लाख सख्ती के बावजूद भी गरीबों के निवाले पर डाका लगातार डाका डाला जा रहा है।

यूपी सरकार की लाख कोशिशों और सख्ती के बावजूद भी राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है और गरीबों के निवाले पर लगातार डाका डाला जा रहा है। हालांकि यह साफ हो चला है कि इसमें आपूर्ति विभाग के अफसरों की भी कहीं ना कहीं लिप्त हैं। इसके चलते लगातार क्षेत्र में कालाबाजारी का धंधा जोरों पर चल रहा है।

बुधवार को भी एक नया ऐसा ही मामला सामने आया जब आपूर्ति विभाग के अफसरों को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में राशन का सरकारी गेहूं व चावल कालाबाजारी करके बेचने के लिए बाजार में ले जाया जा रहा है। सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक सरधना शिखा पांडे अपनी टीम के साथ मेरठ करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर- ट्रॉली का पीछा करते हुए कक्केपुर चौराहे पर पहुंची।

जहां उन्होंने ट्रैक्टर-चालक को रोककर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह थाना थानाभवन के भैसानी गांव का निवासी है और मेरठ से हरियाणा के लिए राशन ले जा रहा है इसके बाद जैसे ही टीम जांच पड़ताल में जुटी तो चालक मौका पाकर ट्रैक्टर ट्रॉली से कूद कर भाग गया। लगभग सोलह टन गेंहू व चावल भरा हुआ था।

जांच पड़ताल के बाद टीम को चावल और गेहूं के सरकारी होने के प्रमाण मिले और उन्होंने इसे सरकारी गोदाम में जमा करा दिया साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा करवा दिया आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे ने बताया कि पकड़े गए गेहूं का सरकारी राशन की कालाबाजारी की जांच की जा रही है। तथा रिपोर्ट बनाकर आला अफसरों को भेज दी गई है। आदेश होने के बाद एफ आई आर दर्ज की जाएगी।

इससे पहले मामले की जांच भी पड़ताल की जा रही है कि गेहूं कहां से कहां कालाबाजारी करके ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में फिलहाल यह सामने आया है कि ट्रैक्टर चालक थाना थानाभवन के भैसानी गांव का था और थाना भवन की ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली का जाना बताया गया है जो मेरठ की ओर से जा रहा था।

इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे के साथ तीन में मुख्य रूप से किशोर कुमार एआरओ जोगेंद्र सिंह निरीक्षक एआरओ अर्चना तिवारी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया जाए ट्रैक्टर-ट्रॉली थाने पर खड़ी हुई है अफसरों के आदेश पर कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img