Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध बम धमाके से इंदरपुर गांव में मची अफरा-तफरी

  • गांव के निकट स्कूल के बाहर हुए धमाके से गिरी दीवार
  • पुलिस ने विस्फोटक संदिग्ध खोल को लिया कब्जे में

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: कोतवाली क्षेत्र के गांव इंद्रपुर में गुरुवार शाम उस समय सनसनी मच गई जब तेज धमाके की आवाज से गांव गूंज गया। सहमे लोगों ने जब आवाज की तरफ जाकर देखा तो प्राथमिक विद्यालय की दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि थर्मस टाइप चीज दीवार के पास पड़ी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

गुरुवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदरपुर में तेज धमाके की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। लोगों की माने तो कहीं से राकेट लॉचर जैसी कोई चीज प्राथमिक विद्यालय स्कूल की दीवार के पास आकर गिरते ही फट गई। जिसकी तेज आवाज दूर तक महसूस की गई। बम जैसी तेज आवाज से पहले तो ग्रामीण सकते में आ गए लेकिन कुछ ही देर बाद जब आवाज की दिशा में पहुंचे तो वहां राकेट लांचर जैसी कोई चीज पड़ी देखने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फटे हुए संदिग्ध खौल को अपने कब्जे में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि थर्मस जैसी वस्तु मौके पर मिली है। उन्होंने बताया कि कुटी रोड स्थित स्क्रेप फैक्ट्री की भी जांच करली गई है वहां से ऐसी कोई चीज नहीं मिली है। बताया कि उक्त खौल को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img