Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: सिंघावली अहीर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।

गांव सिंघावली अहीर निवासी सैफ अली पुत्र (24) जुल्फिकार ने साढ़े तीन वर्ष पूर्व गांव की रहने काली परवीन जहां को परिवार की मर्जी के विरुद्ध लेकर चला गया था। तब से वह उक्त युवती के साथ रहने लगा।

पांच माह तक सब कुछ ठीक ठाक चला। उसके बाद पत्नी मायके चली गई। वह कई बार लेने भी गया परंतु वह नहीं आई। मृतक के चाचा आजाद अली ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार शाम भतीजा सैफ अली दवाई लेने गया था कि रास्ते में उसके ससुराल वाले मिल गए और उसे अपने घर ले गए। वहां उसको कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। हालत खराब होने पर परिजनों ने उससे पूछा तो उसने बताया कि वह ससुराल गया था।

गौरतलब है कि मृतक मुस्लिम राजपूत औऱ उसकी पत्नी अंसारी है दोनों अलग अलग जाति के हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img