Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने किया हाथी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

पथरी: क्षेत्र के गांव बिशनपुर में विधायक स्वामी यतीश्वरानंद एवं डीएफओ नीरज शर्मा ने हाथी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों ने हाथियों की आवाजाही के बारे में जानकारी जुटाई। हाथियों को रुकने के लिए बन रही सुरक्षा दीवार का निरीक्षण भी किया।

शनिवार को हाथी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों के साथ मीटिंग कर उन्हें सुरक्षा दीवार के बारे में अवगत कराया। कहा कि दीवार बनने से किसानों को फसलों का नुकसान नहीं होगा। बताया कि अभी 3 किमी दीवार का बजट मिला है। बाकी बजट भी जल्द पास कराया जाएगा। विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी हर समस्या का समय रहते समाधान कराया जाएगा।

69 2

जंगली जानवर वन क्षेत्र से बाहर निकल कर किसानों की फसलों को नुकसान न पहुंचाए। इसके पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान बहादरपुर जट विकास कुमार, धर्मेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान कटारपुर नूतन कुमार, ग्राम प्रधान बिशनपुर कुंडी सुखदेव पाल, कुंवर पाल, सोहन वीरपाल, चंद किरण सिंह, रविंद्र चौहान, रवि पाल, अंकित चौहान व समस्त ग्रामवासी एवं रानीमाजरा के किसान शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img