Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

स्वाट टीम ने 25 हजारी दो बदमाश किए गिरफ्तार

  • दोनों आरोपियों को किया जायेगा कोर्ट में पेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्वाट टीम ने आपराधिक मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम को कामयाबी मिली है।

सिविल लाइन पर दर्ज धारा 109, 115(2), 352(3) बीएनएस में वांछित सागर व मनी निवासी एकतापुरम को गिरफ्तार किया है। उन दोनों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तरफ से 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरक्षी निलंबित

मेरठ: परीक्षितगढ़ थाने में तैनात मुख्य आरक्षी धीरज सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। जिले के परीक्षितगढ़ थाने में तैनात मुख्य आरक्षी धीरज सिंह का बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो में धीरज सिंह एक शख्स से रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे है। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने वीडियो के आधार पर मुख्य आरक्षी धीरज सिंह को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कप्तान ने पूरे प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ को सौंपी है।

केमिकल फैक्ट्री के अधिकारी से डिलीवरी ब्वॉय ने की 40 हजार की ठगी

दौराला: दौराला की केमिकल फैक्टरी के सेंट्रल आॅफिस के आईटी विभाग में कार्यरत वाराणसी निवासी अंजनेय शर्मा से डिलीवरी ब्वॉय ने 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने दौराला थाने पर तहरीर दी है। अंजनेय शर्मा ने बताया कि वह चीनी मिल की डिलेक्स कॉलोनी में अकेले रहते है। एक सप्ताह पहले उन्होंने एक आॅलाइनल शॉपिंग कंपनी से 13 सौ रुपये के जूते आॅर्डर किए थे। बताया कि जिस वक्त वह फैक्टरी में ड्यूटी पर थे, उस दौरान डिलीवरी बॉय जूते लेकर आया।

उन्होंने कॉलोनी के गार्ड को जूते देने की बात कहीं और आॅनलाइन 13 सौ रुपये खाते में स्थानांतरण कर दिए। अंजनेय के अनुसार डिलीवरी ब्वॉय बार-बार भुगतान न आने की बात कहता रहा और ऐसे करते हुए उसने उससे 40 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। उन्होंने जब आॅनलाइन अपना बैलेंस देखा तो 40 हजार रुपये खाते से कट चुके थे, जिस पर अंजनेय को ठगी का एहसास हुआ। फोन करने पर डिलीवरी ब्वॉय गाली-गलौज कर रहा है। पीड़ित ने थाने पर पुलिस को जानकारी दी।

फाइनेंस कर्मी से लूटपाट के दो बदमाश दबोचे

मेरठ: कंकरखेड़ा पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 12 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सत्या माइक्रो-फाइनेंस कैपीटल लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी संदीप पुत्र मुकेश कुमार निवासी खतौली 30 अगस्त को वसूली कर पठानपुरा से ग्राम पूठखास जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने आतंकित कर उसका बैग छीन लिया। बैग में 36,200 रुपये, टैब और अन्य सामान था। कंकरखेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

कंकरखेड़ा पुलिस ने साक्ष्यों के संकलन कर फाइनेंसकर्मी से बैग छीनने वाले अनुज पुत्र कमल और दीपक पुत्र हरस्वरूप निवासी पठानपुरा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई रकम में से 12 हजार रुपये के अलावा पिठ्ठू बैग, आईडी कार्ड, पर्स, आधार कार्ड, दो एटीएम और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। इनका तीसरा साथी बाकी रकम लेकर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img