जनवाणी संवाददाता |
बालेनी: धर्म इंस्टीट्यूट आफ टैक्नॉलोजी में नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां शिक्षकों व कर्मचारियों ने नारी पर अत्याचार को सजग रहने की शपथ लेकर उनकी रक्षा करने का आह्वान किया।
बालैनी के धर्म इंस्टीट्यूट आफ टैक्नॉलोजी में नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम में वक्ताओं ने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जब हमें शक्ति की आवश्यकता होती है तो हम मां दुर्गा की उपासना करते है। ऐसे में जब हमें विद्या की आवश्यकता होती है मां सरस्वती की उपासना करते है तो फिर समाज में आज नारी के प्रति यह दृष्टिकोण क्यों है कि हम उसे अबला समझते है, जबकि हम सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए।
आज के युग में महिला व लड़कियां किसी से कम नहीं है और वह देश विदेशों में नाम भी रोशन करती है। विद्यालय में शिक्षकों व कर्मचारियों को जीवन में कभी भी किसी भी नारी पर हो रहे अत्याचार के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई और अपने कर्तव्यों का पालन करने का भी आह्वान किया।