Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

बेटियां खेलों के प्रति भी दे अपना ध्यान: डीएम शकुन्तला गौतम

  • मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को भागौट गांव में डीएम ने चौपाल लगाकर किया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: मिशन शक्ति अभीयान के तहत भागौट गांव में शनिवार को चौपाल लगायी गयी। डीएम ने कहा कि बेटियां खेलों के प्रति भी जागरूक हो और इसमेें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही महिलाओं व बेटियों को खुद की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

भागौट गांव में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत डीएम शकुन्तला गौतम ने महिलाओं की जन चौपाल लगाई और महिलाओं को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है, जो सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है।

महिलाएं अपने अधिकारों को जाने और उनका लाभ ले सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़े और जोड़ें महिलाओं के हित में अधिक से अधिक योजनाएं चल रही हैं।

प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर हॉकी के पूर्व कोच कृपाल सिंह ने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें समय-समय मार्गदर्शन देते रहते हैं और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए बेटियों को हॉकी का वितरण कराया।

जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खेकड़ा अजय कुमार, खंड अधिकारी स्मृति अवस्थी उपस्थित रही।

सरकार की योजनाओं के संबंध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित

डीएम शकुन्तला गौतम ने सरकारों की योजनाओं के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभाग की योजनाओं के संबंध में जिला स्तरीय बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा मिशन शक्ति अभियान वृहद स्तर पर चल रहा है इसको ओर सक्रिय किया जाए।

सरकार की जन-जन की योजनाएं महिलाओं, आम व्यक्तियों के बीच में पहुंचाई जाए और उन्हें लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जो भी फॉर्म लंबित हो उन्हें तत्काल पूर्ण किया जाए। लाभार्थी को योजना से लाभ दिया जाए।

सीएमओ को निर्देश दिए कि फिलहाल में जो बच्चियां जनमी है उनका डाटा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम टास्क फोर्स की भी बैठक की, जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जनपद कोई भी बालविवाह नहीं होना चाहिए। इसके प्रति अभियान चलाया जाए वन स्टॉप सेंटर सक्रिय रहने चाहिए।

इस अवसर पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img