जनवाणी संवाददाता |
बालैनी: डालूहेडा स्थित मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल में विजयादशमी के पावन अवसर पर बच्चों के लिए एक बार फिर आॅनलाइन के माध्यम से एक्टिविटी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में बच्चाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर मुखोटा बनाया।
डालूहेडा स्थित मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल में विजयादशमी के उपलक्ष्य में आॅनलाइन प्रतियोगिता में कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों ने दशहरे के उपलक्ष में रावण का मुखौटा बनाकर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत की। तथा कक्षा एक से कक्षा चार तक के बच्चों ने आनलाइन क्राफ्ट एक्टिविटी की और कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के बच्चों ने भी दशहरे के उपलक्ष में सुंदर-सुंदर चित्र बनाकर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
स्कूल के चेयरमैन मूलचंद यादव ने बच्चों को यह भी बताया कि दशहरा हमें अपनी बुराईयों पर विजय प्राप्त करने का संदेश देता है। इसी दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या राजुल ने इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि सत्य को कितनी भी कठिनाई आये या दु:ख सहने पड़े, लेकिन अंत में जीत सत्य की होती है और बच्चों को सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दी। इसी दौरान स्कूल के डायरेक्टर सुधांशु यादव व अध्यक्षा पिंकी यादव ने बच्चों के द्वारा किए गए कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

