ब्लाक प्रमुख और बीडीओ ने किया विद्यालयों में 200 टेबल का वितरण
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: हरिद्वार रोड पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं कोटद्वार रोड पर स्थित विद्यालयों में ब्लाक प्रमुख और बीडीओ ने छात्राओं को स्टडी टेबल का वितरण किया और विद्यालय के कक्ष में मरम्मत कार्य का भी आश्वासन दिया।