Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Nail Care Tips: गर्मियों में ऐसे रखें नाखूनों का ख्याल, धूप और धूल से बचाने के आसान टिप्स

नमस्कार, दैनिक जनवाएणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत ओर अभिनंदन है। गर्मी के मौसम में जहां तेज धूप और लू से हमारी त्वचा प्रभावित होती है, वहीं इसका असर नाखूनों पर भी देखने को मिलता है। अक्सर लोग चेहरे और हाथ-पैरों की तो अच्छी देखभाल करते हैं, लेकिन नाखूनों को अनदेखी कर बैठते हैं, जो आगे चलकर संक्रमण, पीलापन या टूटने जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।

गर्मियों में हमारी त्वचा ही नहीं, बल्कि नाखून भी तेज धूप, पसीने और धूल-मिट्टी से प्रभावित होते हैं। चूंकि नाखून बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए उन पर बाहरी प्रभाव सबसे जल्दी और गहरा पड़ता है। ऐसे में उनकी देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम आपको कुछ सरल और असरदार टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने नाखूनों को गर्मियों में सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं।

नाखूनों को रखें मॉइश्चराइज

अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि गर्मी के मौसम में नाखूनों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, गर्मी में नाखून काफी ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसे खासतौर पर नाखूनों की त्वचा पर अप्लाई करें, ताकि क्यूटिकल्स अच्छे से मॉइश्चराइज हो पाएं। ऐसा न करने पर नाखूनों के आस-पास की त्वचा ड्राई हो जाएगी, जिससे नाखून कमजोर पड़ने लगेंगे।

हाथ धोते समय नाखूनों को साफ करें

जब भी हम हाथ धोते हैं तो हथेली और उसकी उल्टी तरफ की त्वचा को तो खूब अच्छे से साफ करते हैं, लेकिन अक्सर नाखूनों को साफ करना भूल जाते हैं। इस वजह से नाखूनों में गंदगी जम जाती है, जिससे नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हाथ धोते समय नाखूनों को साफ करने का खास ध्यान रखें। दिन में कम से कम एक बार तो नाखूनों को ब्रश या सॉफ्ट ब्रश से हल्के से साफ करें।

नियमित ट्रिमिंग है जरूरी

यदि आप नाखूनों को सेट नहीं करेंगे तो इससे ये ऊपर से कमजोर हो जाएंगे। ऐसे में हर हफ्ते या हफ्ते में कम से कम दो बार अपने नाखूनों को ट्रिम करें। इससे नाखूनों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाती है। लंबे नाखूनों में गंदगी जल्दी जमती है, जिससे बदबू और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इसलिए ट्रिमिंग जरूरी है।

धूप से ऐसे बचाएं

अगर आप बाहर काम करते हैं, तो नाखूनों पर भी सूरज की किरणों का असर पड़ सकता है। इसलिए अपने चेहरे के साथ-साथ नाखूनों को भी धूप से बचाकर रखें। इसके लिए ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश में SPF बेस्ड टॉप कोट लगाएं। आजकल बाजार में एसपीएफ वाली नेल पॉलिश बड़ी ही आसानी से मिल जाती है, जिसे अप्लाई करके आप अपने नाखूनों को सुरक्षित कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img