Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

संवेदनशील घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करें पुलिस

  • डीएम, एसपी ने कानून व्यवस्था प्रकरणों की समीक्षा
  • माफियाओं पर कार्रवाई, क्रिमिनलों को करें चिन्हित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कानून व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा दोनों अधिकारियों ने संवेदनशील घटनाओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने के साथ ही क्रिमिनलों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने के साथ ही नए पुराने विवादित प्रकरणों का होमवर्क कर लेने के निर्देश भी संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए।

साथ ही, किसान धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत निरंतर किसानों से संपर्क बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बैठक में अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निदेर्शों के अनुपालन में संबंधित द्वारा क्या कार्रवाई की गई है, इसे लेकर स्वयं उनके द्वारा प्रत्येक थानेवार बैठकर समीक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, समस्त सीओ, एवं एसएसओ आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img