Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में बैठने पर लगाई रोक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तालीबान सरकार ने एक बड़ा फैसला जारी किया है। सरकार ने लड़कियों को शिक्षा हासिल करने से रोकने के लिए एक नया नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि तालिबान ने नया फरमान जारी करते हुए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में छात्राओं पर रोक लगा दी है। तालिबान ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को आदेश दिया है कि वह छात्राओं को यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में बैठने की अनुमति न दें।

उनके तालिम हालिस करने का विरोधी

बता दें कि तालिबान मूल रूप से महिलाओं की आजादी और उनके तालिम हालिस करने का विरोधी रहा है। यही वजह है अफगानिस्तान में कब्जा जमाने के बाद से तालिबान देश की महिलाओं और लड़कियों पर जुल्म ढा रहा है।

उनके अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा

वहीं, महिलाओं पर ज्यादती के साथ उन्हें उनके अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है। महिलाओं की आजादी पर बैन तो लगाया ही जा रहा है, साथ ही उन्हें पढ़ने से भी रोका जा रहा है।

बता दें कि तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से अफगानिस्तान में लड़कियों की पढ़ाई लगातार चर्चा में है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img