Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

किठौर में टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत एक घायल

जनवाणी संवाददाता ।

मेरठ: मेरठ के किठौर में झीड़ियो संपर्क मार्ग पर 709 हाईवे बाईपास पर पानी के टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। जिनमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। वहीं, राहगीर घायल को तुरंत अस्पताल ले गए।

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेजने का प्रयास किया तो ग्रामींणों ने एनएचएआई व पुलिस अफसरों को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की मांग करते हुए हंगामा कर शुरू दिया है।

मृतकों की फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह झीड़ियो निवासी नीरज (24) पुत्र पप्पू अपने दोस्तों राहुल (22) पुत्र वेदपाल और बिजेंद्र (26) पुत्र जयभगवान के साथ पैशनप्रो बाइक से हापुड़ जा रहा था। करीब 8:05 बजे किठौर-झीड़ियो संपर्क मार्ग स्थित 709 हाईवे बाईपास के निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे पानी के टैंकर ने तीनों को रौंद दिया।

इस दर्दनाक हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ नीरज व राहुल की मौके पर मौत हो गई जबकि बिजेंद्र गंभीर घायल हो गया। घायल को राहगीर तुरंत अस्पताल ले गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाने का प्रयास किया तो ग्रामींणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ग्रामींणों की मांग थी कि एनएचएआई व पुलिस अफसरों को मौके पर बुलाकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए। तीनों मृतक विवाहित बताए जा रहे हैं। हंगामा जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img