Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ का दूसरा चरण दो जनवरी से शुरू

  • रोगी को 500 रूपये प्रतिमाह सरकारी सहायता दी जाएगी

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: क्षय रोग को जड़ से खत्म करने के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी हारेगा-देश जीतेगा एक्टिव केस फाइंडिग अभियान शनिवार को शुरू हुआ। यह अभियान तीन चरणों में 25 जनवरी 2021 तक चलाया जाएगा।

अभियान के तहत जनपद में द्वितीय चरण घर-घर अभियान का कार्य दो जनवरी से 2021 से 12 जनवरी 2021 तक चलेगा। यह अभियान जनपद के 11 ब्लाको के 17 क्षय रोग इकाईयों पर चलेगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीएस रावत ने बताया कि जनपद में टीबी होरगा देश जीतेगा के अभियान के तहत प्रथम चरण का कार्यक्रम एक जनवरी तक जिला कारागार, नारी निकेतन तथा कुष्ठ आश्रमों में चलाया गया।

जिसमेें कुल नौ जगहों पर 1181 लोगों की जांच की गई तथा 98 लोगों का बलगम एकत्रित किया गया। जिसमें चार लोगों को टीबी की पुष्टि हुई है। इन सभी को अन्य जांच करने के उपरांत इलाज पर रख दिया जाएगा। अभियान के तहत द्वितिय चरण घर घर अभियान का कार्य दो जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा।

जनपद के 11 ब्लाकों के 17 क्षय रोग इकाईयों पर चलेगा। घर घर क्षय रोग रोगी खोज अभियान के तहत 401 टीमें कार्य करेगी। जिसमें प्रत्येक टीम मेें तीन सदस्य होगें(आशा, आंवादी और स्वंयसेवी) इन टीमोें के पर्यवेक्षण में 78 पर्यवेक्षक तथा 18 चिकित्साधिकारी लगाए गए है।

घर-घर जाकर टीमें क्षय रोग संबंधी जानकारी लेंगी तथा मरीज का बलगम एकत्रित करके जांच के लिए लैब में ले जाएंगे। जांच 18 प्रयोगशालाओं में होगी तथा रोग की पुष्टि होने पर इलाज पर रखा जाएगा। रोगी को पोषण के लिए इलाज पूरा होने तक 500 रूपये प्रतिमाह सरकारी सहायता भी प्रदान की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img