Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

टीबी रोगी खोज अभियान में 11899 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: टीबी रोगी खोज अभियान के तहत कैराना अर्बन व गांव तीतरवाड़ा में 25 टीमों द्वारा 11899 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 21 सदस्यों में संभावित टीबी के लक्षण मिले। जिनके सैंपल लिए गए। सभी की ट्रूनेट मशीन से जांच की जाएगी।

शासन के निर्देश पर 2 जनवरी से 12 जनवरी तक टीबी रोगी खोज अभियान की शुरूआत की गई हैं। वहीं शनिवार को 21 टीमों ने अर्बन एरिये व 4 टीमों ने गांव तीतरवाड़ा में 11899 लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान कुल 21 लोगों में टीबी के संभावित लक्षण मिले।

जिसके बाद टीम ने सभी के सैंपल ले लिए हैं। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने जानकारी देकर बताया कि शासन के निर्देश पर 2 जनवरी से टीबी रोगी खोज अभियान की शुरूआत की गई हैं। इस दौरान मलिन बस्तियों एवं गांवों में टीबी के रोगियों को खोजा जा रहा हैं।

इस कार्य के लिए कैराना ब्लॉक क्षेत्र में 25 टीमों का गठन किया गया हैं। एक टीम में तीन सदस्य आशाएं नियुक्त की गई है। जो डोर टू डोर जाकर टीबी के रोगियों की स्क्रीनिंग करेंगी। अगर किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण मिलते हैं तो उनके सैंपल लिए जाएंगे तथा ट्रूनेट मशीन से जांच की जाएंगी।

टीबी रोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसका नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। कैराना ब्लॉक क्षेत्र में उनके द्वारा एक लाख की जनसंख्या की स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान में सुपरवाइजर जरीफ अहमद, अरविंद व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आरिश खान को शामिल किया गया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img