Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

टीबी की पहचान अब खांसी की आवाज से होगी

  • स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया टीबी कलेक्शन एप

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर: टीबीमुक्त भारत के लिए सरकार हर संभव जतन कर रही है। दरअसल, यह बीमारी तब जानलेवा हो जाती है, जब मरीज उपचार को लेकर लापरवाही करता है। समय पर इलाज हो तो इससे छुटकारा पाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। नई चिकित्सा पद्धति और तकनीक से इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

सन 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का सरकार का संकल्प है। अब खांसी की आवाज से टीबी की पहचान कर ली जाएगी। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग ने टीबी कलेक्शन एप तैयार किया है।

इसके जरिए चिन्हित घरों में जाकर सैंपल रिकार्ड किये जा रहे हैं। सहारनपुर में भी इसकी शुरूआत हो गयी है। सैंपल के तौर पर 20 लोगों की खांसी की रिकॉर्डिंग की गयी है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश जैन ने बताया देश को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए नया एप डिजाइन किया गया है। इस एप में रोगी या चिन्हित व्यक्ति की आवाज आठ बार रिकॉर्ड की जाएगी। पूरे देश से लिये जाने वाले 21 हजार सैंपल में सर्वाधिक यूपी से होंगे।

प्रथम चरण के सर्वे में आवाज के सैंपल का अध्ययन होगा। इसमें से 750 टीबी रोगी होंगे। 750 नॉन टीबी एवं छह हजार टीबी लक्षण वालों के संपर्क या उनके रिश्तेदार होंगे। उन्होंने बताया सर्वे में जिन लोगों की खांसी की आवाज रिकॉर्ड की जाएगी उनके नाम पते गोपनीय रखे जाएंगे।

उन्होंने बताया सहारनपुर जिले को खांसी की आवाज की रिकॉर्डिंग के सैंपल का टारगेट दिया गया है, जिसमें करीब 20 लोगों की खांसी की आवाज के सैंपल की रिकार्डिंग हो गयी है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. संजीव मांगलिक ने बताया कफ सांउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सोल्यूशन ट्रू डिटेक्ट टीबी को लेकर आनलाइन प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।

स्मार्ट मोबाइल में टीबी रोगी एवं अन्य लोगों की आवाज को रिकॉर्ड किया जाएगा। सैंपल उन्हीं के लिये जाएंगे जिनकी दवा शुरू नहीं हुई है। इस एप पर टीबी कफ कलेक्शन फॉर्म भरना होगा।

तंबाकू एवं शराब सेवन का अपडेट करना होगा। टीबी को देश से समाप्त करने के लिये अब चिन्हित क्षय रोगियों पर यह सर्वे होगा। मोबाइल एप के माध्यम से खांसी की आवाज एवं अन्य प्रकार की आवाज रिकॉर्ड की जाएगी, जिसको अध्ययन के लिये भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...
spot_imgspot_img