Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

कार की टक्कर से शिक्षक को मौत, मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: थाना क्षेत्र के गांव की जसाला के निकट बाइक सवार शिक्षक को गाड़ी सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक शिक्षक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

कस्बे के नई बस्ती निवासी 53 वर्षीय शब्बीर अहमद पुत्र इसाक अहमद क्षेत्र के गांव जसाला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। शनिवार की सुबह शिक्षक अपनी बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रहे थे।

जैसे ही शिक्षक क्षेत्र के गांव जसाला के निकट बने कट को क्रॉस करने लगे तो पीछे से तेज गति से आ रहे कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार शिक्षक शब्बीर अहमद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार चालक कर को लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img