Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

शिक्षक-स्नातक सीट पर भाजपा की जीत से शिक्षकों में खुशी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मेरठ खंड शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्रातक प्रत्याशी दिनेश गोयल के बड़े अंतर से जीतने पर शिक्षक समुदाय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। शिक्षकों ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया गया।

शामली शहर के वीवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शिक्षक नेता व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डा. अनुराग शर्मा ने कहा कि श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल की जीत ऐतिहासिक जीत है तथा शिक्षक और शिक्षा जगत के लिए नए युग का सूत्रपात है।

साथ ही साथ स्रातक वर्ग के नए विकास की राह तैयार होने की जीत है। उन्होंने कहा कि श्री चंद शर्मा और दिनेश गोयल आने वाले समय में शिक्षकों और स्रातक वर्ग के लिए नया इतिहास लिखेंगे।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एसके आर्य, अर्जुन राम, मुकेश चंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गुरदास सिंह, प्रदीप कुमार, राजीव गोयल, संदीप मित्तल, शशिकांत, विनय आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img