Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

शिक्षक भावी भविष्य का मार्गदर्शक होता है: कैप्टन विकास गुप्ता

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में लायंस क्लब व जिला रेडक्रॉस समिति बागपत के सहयोग से शिक्षक सम्मान समारोह एवं नेत्रदान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को जियालाल प्रेमवती सम्मान से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय मित्तल पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन ने कहा छात्र-छात्राएं नेत्रदान के लिए दृष्टि दूत बनकर कार्य करें। उत्तर प्रदेश सरकार ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा शिक्षक भावी भविष्य का मार्गदर्शक होता है शिक्षक अपने शिष्यों की उन्नति से अपने को भाग्यशाली समझता है।

पूर्व प्राचार्य डॉक्टर रामगोपाल वार्ष्णेय, वर्तमान प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र सिंह एवं डॉ महेश कुमार मुछाल, एसपीआरसी कॉलेज बागपत के प्राचार्य डॉक्टर अनिल चौहान, प्रधानाचार्य योगेश शर्मा, डॉक्टर कमला अग्रवाल, डॉक्टर मनोज विश्नोई, तेजपाल सिंह, मूलचंद आदि को सम्मानित किया। अध्यक्षता लॉयन दीपक गोयल व संचालन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img