- लाला केदारनाथ बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: रोटरी क्लब धामपुर इंडस्ट्रीज एरिया की ओर से लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्लब अध्यक्ष संजय वर्मा एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक समाज में अग्रणी भूमिका निर्वहन करते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर कालेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय रोडवेज डिपो के निकट लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में क्लब के अध्यक्ष संजय वर्मा, सचिव डा. कुशाग्र सक्सेना, ह्देश गुप्ता, जितेंद्र गोयल, सतपाल चावला, एसपी सलूजा आदि ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अभावती, सहायक अध्यापिका सुनंदा राजपूत, अपर्णा रानी, अनीता भटनागर, मीनाक्षी, सरिता, अलका, पारुल, पूर्णिमा, सुमन आदि को रोटरी शिक्षाविद सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि शिक्षकों ने नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके कार्य के लिए शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
हमारा क्लब इन सभी सम्मानित शिक्षिकाओं के उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन अनुपम गोयल, संजय वर्मा, हृदेश गुप्ता, जितेंद्र गोयल, विपिन गुप्ता, अजीत चावला, सतपाल चावला, एसपी सलूजा, गुरदीप सिंह, सत्येंद्र सिंह, तरुण शर्मा, सुमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, सुधीर बंसल आदि रोटेरिययन मौजूद रहे।

