मेरठ: आज शिक्षक दिवस के अवसर पर रोहटा रोड ब्रांच अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज में कार्यक्रम अयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा समस्त कार्यक्रम शिक्षकों के सम्मान में किया गया।
शिक्षक दिवस कार्यक्रम में अस्मित खटाना ने बताया कि हम शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं और हमेशा अपने गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर वरुण कुमार, संजू सिंह, मुख्य अतिथि विराज प्रताप मिश्रा, डॉक्टर अनुराधा भदौरिया और शगुन राणा द्वारा किया गया।
वहीं, शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम अयोजित करने वालो में नीतिश धामा, जानवी, माधव हुड्डा, अदिति रुहेला और अस्मित खटाना शामिल रहें।