Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

मोदी रबड़ का मौका मुआयना करने पहुंची टीम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मोदी रबर लिमिटेड के जमीन मामले में एसडीएम सदर संदीप भागिया और तहसील सरधना की टीम ने मंगलवार को मौका मुआयना किया। सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खुराना की शिकायत पर कमिश्नर ने मोदी रबर की 117 एकड़ जमीन पर जांच का आदेश दिया था। अपर आयुक्त चैत्रा वी अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान मोदी रबड़ ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

मंगलवार को टीम मौका मुआयना करने आई। जिसमें एसडीएम सदर संदीप भागिया, सरधना तहसीलदार न्यायिक हामिद हुसैन, उग्रसेन, अनुज कुमार व हरिदास सिंह तीनों लेखपाल मौजूद रहे। तहसील की टीम में जहां कॉलोनी और कॉन्टिनेंटल फैक्ट्री का दौरा किया।

वहीं, पावली रोड पर भी गए। टीम के गेस्ट हाउस पहुंचने पर कॉलोनीवासी मोदी रबड़ के खिलाफ को शिकायती पत्र एसडीएम सदर संदीप भागिया को सौंपने लगे। तभी मोदी रबड़ के लीगल हेड एसके वाजपई श्रमिकों पर भड़क गए। उनका कहना था कि यह उनकी प्राइवेट प्रॉपर्टी है।

यहां कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आ सकता। जिसका वहा मौजूद कॉलोनी वासियों ने जमकर विरोध किया। मौके पर मौजूद सरकारी कर्मचारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। कॉलोनी वासियों ने जांच टीम पर आरोप लगाया कि मात्र एक घंटा 15 मिनट में कोई कैसे मौका मुआयना कर सकता है।

जबकि मोदी रबड़ के लीगल हेड एसके बाजपेई ने 250 पन्नों का जवाब जांच कमेटी को सौंपा। जिसमें स्पष्ट हो जाएगा। हमारे ऊपर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं बनती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img