Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

रेहडे की चेन में चादर फंसने से किशोर की मौत

  • ​भाई के साथ मंडी में सब्जी खरीदने जा रहा था किशोर

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सुबह के समय मंडी से बाइक रेहडे पर सब्जी लेने जा रहे किशोर की चादर बाइक चेन में फंसकर किशोर के गले में फांसी का फंदा बन गई। इससे किशोर की मौत हो गई। बाद में परिजनो ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया।

नगर के मौहल्ला इकबालपुरा निवासी 16 वर्षीय रिहान बाइक रेहडेÞ से फेरी लगाकर सब्जी बेचने को काम करता था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे रिहान अपने भाई के साथ रेहडे पर मंडी से सब्जी खरीदने जा रहा था। इस दौरान रिहान की चादर बाइक रेहडे की चेन में फस गयी। बाइक की चेन में चादर लिपटने से रिहान के गले में चादर का फंदा बनकर फंस गया और वो सड़क पर गिर गया।

बाद में आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत पर परिजनो में कोहराम मच गया। बाद में परिजनो ने पुलिस को सूचित किए बगैर ही शव को कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img