जनवाणी संवाददाता |
कैराना: तीन दिन पहले अचानक पुलिस अभिरक्षा से फरार हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया हैं। जिसके बाद उसे दोबारा वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
गत 31 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था।
तीन दिन पहले जब महिला कांस्टेबल शिवानी चौधरी उसके बयान कराने कैराना आ रहीं थी। तभी रास्ते से किशोरी अचानक फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने किशोरी कैराना बाईपास पुल खुरगान रोड के पास से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। वहां पर सादा खाना खाकर वह ऊब गई थी। उसका बिरयानी खाने का मन कर रहा था तथा कोर्ट बंद होने के कारण उसके बयान भी नहीं हो पा रहें थे। इसके बाद उसने महिला कांस्टेबल से बाथरूम करने को कहा तथा बाथरूम करने बाहर चली गई।
इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर चुपके से दीवार के सहारे फरार हो गई और उसके बाद में लोनी में अपने मामा के यहां चली गई। वह अपने गांव वापस लौट रही थी। रास्ते में पुलिस ने उसे पहचाना लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि किशोरी को दोबारा वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।