- चारा काटने की मशीन में आने से हुआ हादसा
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर : कस्बा हर्रा में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में किशोरी की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह चारा मशीन पर चारा काटते समय दुपट्टा फंसने के कारण हुआ। घटना को लेकर परिवार वालों में कोहराम मच गया और परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए सुपुर्द ए खाक कर दिया।
यह दर्दनाक हादसा बुधवार की अलसुबह कस्बा हर्रा में उस वक्त हुआ जब कस्बे के ही फसरू पुत्र अयूब की 15 वर्षीय पुत्री घर में ही लगे चारा मशीन पर चारा काटने के लिए इंजन स्टार्ट करके चारा काटने की तैयारी कर रही थी।
इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन के पट्टे में आने के कारण वह चारा काटने की मशीन की चपेट में आ गई और देखते ही देखते मौके पर ही किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।
हालांकि इस दौरान आवाज सुनकर परिवार वाले किशोरी को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक किशोरी की चारा काटने की मशीन में फंसने के कारण मौत हो चुकी थी।
हादसे को देखकर परिवार वालों का दूर तक विक्रय खून आदि को देखकर दिल दहल गया। इस दर्दनाक हादसे को लेकर सूचना मिलते मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
हालांकि बाद में परिवार वालों ने किशोरी के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए पुलिस को लिख कर दे दिया तथा गमगीन माहौल में उसका शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। हादसे को लेकर जहां परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं कस्बे में भी इस दर्दनाक हादसे को लेकर गम का माहौल बना है।
इस संबंध में दारोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने लिख कर दिया है कि वह कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं। शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


Good
Very sad