Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

तहसीलदार ने पेट्रोल टैंकर से तेल चोरी करते हुए व्यक्ति को पकड़ा

  • आरोपी पुलिस को सौंपा, टैंकर चालक फरार
  • नजीबाबाद पेट्रोलियम डिपो से तेल लेकर जा रहा था टैंकर

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के आदर्श नगर में स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो से तेल लेकर लालढांग जा रहे टैंकर से तेल चोरी करते हुए एक व्यक्ति को तहसीलदार ने छापा मारी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। प्रशासन अग्रिम कार्रवाई में जुटा हैं।

शनिवार को एसडीएम को सूचना मिली कि टैंकर संख्या एचआर 38 एस2860 जो कि पेट्रोलियम डिपो से तेल लेकर जा रहा है उसमें से तेल चोरी किया जा रहा है,जिस पर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव की टीम गठित कर पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार व आदर्श नगर चौकी प्रभारी यशवीर मलिक को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामारी करते हुए टैंकर से मौके पर तेल निकालते हुए आदर्श नगर निवासी चंद्रपाल को धर दबोचा तहसील प्रशासन ने टैंकर को कब्जे में लेकर पेट्रोलियम डिपो के अधिकारियों को सूचना दी हैं।टैंकर से लगभग 25-30 लीटर चोरी किए जाने की बात सामने आयी है।

प्रशासन ने चंद्रपाल को पुलिस के हवाले कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम डिपो से टैंकर सैनिकों के लिए तेल लेकर लालढांग जा रहा था। इस संबंध में तहसीलदार राधे श्याम शर्मा का कहना है कि टैंकर से तेल चोरी की व्यापक छानबीन की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img