Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

तहसीलदार ने किया रामड़ा गौशाला का निरीक्षण

  • गौवंश के टीकाकरण की व्यवस्था सही नहीं मिली

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सोमवार को नोडल अधिकारी तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने गांव रामडा स्थित सरकारी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गौशाला में 34 गोवंश मौजूद मिले। उनके लिए पीने के पानी के लिए समर्सिबल की व्यवस्था मिली। साथ ही, ग्राम पंचायत की ओर से दी गई करीब 100 बीघा भूमि पर हरा चारा उगा हुआ मिला। गौशाला में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए करीब 29 बिंदुओं पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गौवंश के लिए छांव की समुचित व्यवस्था नहीं मिली।

तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि समर्सिबल से पानी को कुछ ड्रमों में भरकर खुले में रखा गया था, जो गर्म हो चुका था। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को बाल्टी मंगवा कर पशुओं को तुरंत ताजा साफ स्वच्छ पानी पिलाने की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए। गौशाला में पशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था सही नहीं मिली। निरंतर पशु स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति भी सही नहीं पाई गई। गौशाला में साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण उच्चाधिकारियों को भेज दी गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img