Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Bihar Election: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगा 30 हजार एकमुश्त, किसानों को मुफ्त बिजली

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक और बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो ‘माई बहिन योजना’ के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार रुपये एकमुश्त उनके खातों में भेजी जाएगी। तेजस्वी ने कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को माता-बहनों के खाते में एक साल का पूरा पैसा भेज दिया जाएगा।”

कम्युनिटी मोबिलाइजर को स्थाई नौकरी, हर महीने ₹30 हजार वेतन

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर जीविका समूह की कम्युनिटी मोबिलाइजर (सीएम) को स्थाई नियुक्ति दी जाएगी और उन्हें प्रति माह 30 हजार रुपये वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। फिलहाल सरकार किसानों से 55 पैसा प्रति यूनिट वसूलती है, जिसे उनकी सरकार खत्म कर देगी।

व्यापार मंडलों को जनप्रतिनिधि का दर्जा

तेजस्वी ने कहा कि राज्य के 8463 पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समितियों) को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा, जिससे वे स्थानीय विकास कार्यों में सीधे भागीदारी कर सकें।

‘हर परिवार को नौकरी’ पर बोले तेजस्वी — सब संभव है

जब पत्रकारों ने पूछा कि “हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिए बजट कहां से आएगा?” तो तेजस्वी यादव ने जवाब दिया “हमने एक्सपर्ट्स से विचार के बाद यह फैसला लिया है। भाजपा सवाल उठाती है, लेकिन जब हम नौकरी देंगे, तो उन्हें भी समझ आ जाएगा कि कुछ भी असंभव नहीं है।” उन्होंने कहा कि अपने 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने 5 लाख नौकरियां दीं और साढ़े तीन लाख भर्ती प्रक्रिया में थीं। “इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं बोलते?” — तेजस्वी ने कहा।

तेजस्वी का फोकस — महिला सशक्तिकरण, रोजगार और किसान राहत

तेजस्वी यादव के नए एलानों से साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला वोट बैंक, युवा रोजगार और किसानों की राहत उनकी रणनीति के तीन बड़े आधार हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img