Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में हाड कंपा देने वाली ठंड को बढ़ाना शुरु कर दिया है। रविवार की तरह सोमवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।

धूप की तपिश न होने के कारण दिन भर ठंड का अहसास रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में ऐसे ही गिरावट होने की संभावना जताई है। तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ जाएगी।

अब ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते रविवार को सात सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। हालांकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली राहत देखने को मिली।

जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि रविवार केअधिकतम तापमान 23.9 के मुकाबले में सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस कारण से दिन भर सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से तेजी से तापमान लुढ़केगा और ठिठुरन बढ़ेगी।

अधिकतम तापमान के लुढ़कने के कारण पूरे दिन लोगों की कंपकपी छूटती रही। हल्की धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली और शाम को सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग पहले ही संभावना जता चुका है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। इस कारण से इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। इस तरह से  ठिठुरन और बढ़ सकती है।

पूर्वानुमान: 

  • आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध की संभावना है। 
  • अधिकतम तापमान- 22.4 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान-6.6 डिग्री सेल्सियस
  • 14 दिसंबर को सूर्यास्त का समय: 5:26 बजे
  • 15 दिसंबर को सूर्योदय का समय: 7:06 बजे
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img