Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

दस फीट चौड़ी सड़क और हैवी डीजे

  • गांव के संपर्क मार्ग पर डीजे का निकलना मुश्किल था

  • पहले कांवड़ के मल्टी कनेक्टर में आया करंट

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: राली चौहान गांव के युवकों की तरफ से कांवड़ लाने का दूसरा साल था। भारी भरकम डीजे के साथ चल रही कांवड़ का मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर ऊंचाई भी नापी गई थी, पूरा रास्ता आराम से गुजारने के बाद गांव का संपर्क मार्ग इनके लिए मुसीबत का सबब बन गया। दस फीट चौड़ी सड़क पार भारी भरकम डीजे लाख बचाने के बाद भी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई।

गांव के संपर्क मार्ग पर सुबह से युवाओं का जमावड़ा लगा हुआ था और डीजे को देख कर लोग तरह-तरह की बातें करने में लगे हुए थे। कांवड़ियों के साथ आए युवक दीपक सैनी ने बताया कि संपर्क मार्ग पर पहुंचते ही खेत से निकल रही हाई टेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही पहले कांवड़ संपर्क में आई और कनेक्टर से धुआं निकलने लगा और करंट फैल गया।

दीपक ने बताया कि ये देख कर वो भाग कर आया और कांवड़ से कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटते ही करंट डीजे में फैल गया और लोग उसकी चपेट में आने लगे। चारो तरफ हाहाकार मच गया और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। दीपक ने बताया कि देखते-देखते कई लोग मर गए और बाकी लोग तड़पते रहे।

उस वक्त जो वाहन मिला उससे लोगो को अस्पताल ले जाया गया। आनंद हॉस्पिटल में आठ लोग भर्ती कराए गए जिसमे छह लोग मारे गए। बाकी लोगो का इलाज चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img