Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

सिंघु बॉर्डर पर तनाव, किसानों और स्थानीय लोगों के बीच पत्थरबाजी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं के सैलाब के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। आज मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत होगी।

दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

सिंघु बॉर्डर पर आज फिर स्थानीय लोग प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन करने और रोड खाली कराने के लिए धरनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद किसानों और स्थानीय लोगों के बीच पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

किसानों से लगातार वार्ता चल रही हैः यूपी एडीजी
यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि, गाजीपुर बॉर्डर पर कल और आज सुरक्षा व्यवस्था इसलिए बढ़ाई गई ताकि इस दौरान ऐसे लोग न घुस जाए जिससे वहां हिंसा फैले। आज पूरे उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी है और किसानों से लगातार वार्ता चल रही है।

नांगलोई में पुलिस कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने किसानों की टैक्टर परेड के दौरान नांगलोई में कथित रूप से एक कांस्टेबल से वायरलेस छीनने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार आरोपी पर 2019 में भी तीन मामले दर्ज किये गये थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कोआन ने कहा, ‘हमने आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने गणतंत्र दिवस को नांगलोई में कांस्टेबल सोनू से वायरलेस छीन लिया था। उसके (आरोपी के) पास से वायरलेस सेट बरामद कर लिया गया है।’

मुजफ्फरनगर महापंचायत के चलते ये रूट रहेंगे डायवर्ट

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि महापंचायत के दौरान शहर के महावीर चौक से सर्कुलर रोड होते हुए सुजडू चुंगी तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। मेरठ की ओर से आने वाले सभी वाहन हाईवे से होते हुए वाया भोपा बाईपास से शहर में प्रवेश करेंगे।

वहीं, शामली और  बड़ौत की ओर से आने वाले सभी वाहन भी पीनना-वहलना बाईपास होते हुए हाईवे और वहां से भोपा बाईपास होकर शहर में प्रवेश करेंगे और यहीं से होकर जाएंगे। किसी भी वाहन को वहलना चौक से सुजडू चुंगी होते हुए सरकुलर रोड से होकर शहर में घुसने की इजाजत नहीं होगी।

किसानों के सभी वाहनों के लिए यही मार्ग आरक्षित किया गया है। महापंचायत में पहुंचने वाले सभी किसानों व अन्य लोगों के वाहन वहलना चौक से सुजडू चुंगी और वहां से सरकुलर रोड होते हुए महावीर चौक स्थित महापंचायत स्थल पर पहुंचेंगे और वहीं पर पार्क होंगे।

मनीष सिसोदिया ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है, किसानों के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से पानी के 10 टैंकर भेजे गए हैं जिसका निरीक्षण उन्होंने किया है। इसके साथ उन्होंने राकेश टिकैत से मुलाकात कर अपना पूर्ण समर्थन दिया।

उनका कहना है कि केंद्र सरकार किसान को बदनाम करना चाहती है और कॉर्पोरेट घरानों के कहने पर सबसे ईमानदार और देशभक्त कौम सरदारों को भी बदनाम करने में लगी हुई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले, कुछ पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों की पगड़ी उछाली जा रही है, आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है और किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मनीष सिसोदिया पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर

Manish copy 1

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और विधायक राघव चड्ढा आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img