Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान किया गिफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

तितावी: पुलिस ने आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम पुलिस की अभिरक्षा से फरार एक अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। जिसे जेल भेज दिया गया।

तितावी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि तितावी थाने के दरोगा तारिक वसीम व मोहित कुमार सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि मुकंदपुर पुलिया के पास एक बाइक सवार युवक  संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली।

पुलिस से खुद को घिरा देख युवक ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक खोका कारतूस व बाइक नंबर यूपी 15 सीएक्स 9106 बरामद हुई।

पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम सद्दाम पुत्र सगीर निवासी हुसैनपुरकलां थाना बुढ़ाना बताया। तितावी थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया युवक आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टन के थाना एरिलोवा में सीएन 102/21 यूएस-224 आईपीसी व सीएन-46/21 यूएस 20 (6)(2)(सी)एनडीपीएस एक्ट का अभियुक्त है जो पुलिस अभिरक्षा फरार हो गया था जिसे पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस ने पकड़े एक आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे जेेल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img