Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर टीम ने कब्जाई महिला कबड्डी स्टेट चैम्पियनशिप

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: गांव काकड़ा में आयोजित 47वीं यूपी सीनियर महिला कबडडी स्टेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने 48 अंक प्राप्त कर बागपत को 29 अंकों से व दूसरे मैच में वाराणसी ने 37 अंक प्राप्त कर मेरठ को 28 अंकों के भारी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच मुजफ्फरनगर व वाराणसी के बीच हुआ जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने 21 अंक प्राप्त कर वाराणसी की टीम को चार अंकों से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि गांव काकड़ा में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि गांव काकड़ा को खेलो का गांव माना जाता है, गांव में कबडडी सहित अन्य खेलो में सैकड़ो युवा प्रशिक्षण ले रहे है। भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह ने विजेता, उपविजेता सहित सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

प्रदेश कबडडी संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला कबडडी संघ सहित ग्रामीणों के योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने गांव में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमो को ट्रॉफी व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

जिला कबडडी संघ के चेयरमैन अशोक बालियान, अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, सचिव मास्टर रामपाल सिंह के अलावा एकेडमी के संस्थापक पूर्व भारतीय कबडडी टीम के कप्तान यशपाल बालियान व एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी ने सभी अतिथियों को सम्मानित कर उनका आभार जताया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img