- बाइक सवार युवकों के साथ दरोगा की मारपीट, धमकी देने का भी आरोप
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: सोमवार को राष्ट्र वंदना चौक पर गाली गलौच करने का विरोध करने पर एक दीरेगा ने बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर डाली और उन्हें गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि जब युवक घटना का वीडियो बनाने लगे तो दरोगा ने उनका फोन छीनकर सड़क पर फेंक दिया। पीड़ितों ने इस संबंध में एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
सोमवार के सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी आमिर व उसका ममेरा भाई आमिर बाइक से दवा लेने के लिए बागपत आए थे। आमिर के अनुसार वह हेलमेट नहीं पहने थे। राष्ट्र वंदना चौक चेकिंग कर रही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन्हें चालान कटवाने को कहा।
आरोप है कि जब पुलिस को दिखाने के लिए वह बाइक से कागज निकाल रहे थे तो वहां मौजूद एक दरोगा ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली गलौच करना शुरू दिया। युवकों इसका विरोध किया और दरोगा से उनका चालान काटने को कहा। आरोप है कि विरोध करने पर दरोगो ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी।
आरोप है कि जब एक युवक घटना की वीडियो बनाने लगा तो दरोगा उसका वीडियो छीनकर सड़क पर फेंक दिया और उनका एक हजार रुपये का चालान काट दिया। पीड़ितों ने इस संबंध में एसपी से शिकायत की है और आरोपी दरोगा के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। जांच के आधार पर ही दरोगा के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

