Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: मंद बुद्धि युवक का शव झील में पड़ा मिला, पुलीस ने शव को पीएम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता  

किरतपुर : थाना किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंद बुद्धि युवक का शव झील में पड़ा मिला। मंद बुद्धि युवक एक दिन पहले से घर से गायब हो गया था।

गांव छितावर निवासी सूरज (24) पुत्र झबरे सिंह रविवार से घर से गायब था। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण जंगल जा रहे थे।उन्हें झील में एक शव पड़ा दिखाई दिया। शव पड़ा होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस ने शव को झील से निकल कर पहचान कराई। शव की पहचान सूरज के रूप में हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दौरे पड़ते थे। तथा वह मंद बुद्धि था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक पशुओं के लिए चारा लेने गया था। वह किसी कार्य के लिए झील पर गया था। उसे दौरा पड़ने वह झील में गिर गया । पानी से नहीं निकल पाने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img