Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Shamli News: ऊंचागांव पहुंचा अग्निवीर नितिन का पार्थिव शरीर, ट्रेनिंग के दौरान हुई थी हार्ट अटैक मौत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग के दौरान 25 वर्षीय अग्निवीर नितिन प्रजापति की दौड़ लगाने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वहीं अग्निवीर का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान अग्निवीर के परिवार सहित गांव में शोक छा गया।

कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी सतीश प्रजापति का बड़ा बेटा नितिन प्रजापति 4 महीने पहले अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ था। पिछले 4 महीने से मध्य प्रदेश के जनपद सागर में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। सोमवार सुबह नितिन दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान नितिन बेहोश होकर जमीन पर गिर गया तथा बाद में उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस के द्वारा अग्निवीर नितिन के पार्थिव शरीर। को ऊंचागांव स्थित उसके आवास पर लाया गया इस दौरान ऊंचागांव सहित आस-पास के भारी संख्या में युवा मौजूद रहे। जिन्होनें नितिन फौजी अमर रहे व भारत माता की जय आदि नारे लगाए। वहीं अग्निवीर नितिन का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर उसकी परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान नाबिना अग्निवीर की माँ प्रीति ने कहा कि वह नहीं रोएगी, उसके बेटे ने देश के लिए जान दी है। इसके बाद यमुना ब्रिज स्थित श्मशान घाट पर सैनिकों ने अग्निवीर नितिन के पार्थिव शरीर को सलामी दी तत्पश्चात् पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युद्ध ने यूपी डिफेंस सेक्टर को दिया बूस्ट, बाजार दोगुना होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...
spot_imgspot_img