Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अन्नू के गांव बहादरपुर के रास्तों की हालत खराब

  • पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मार्ग, गंदगी से तालाब अटने के कारण रहता है जलभराव

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी भले ही देश का मान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मगर अन्नू के गांव बहादरपुर के रास्तों की हालत इतनी खराब है कि देखने वालों को भी शर्म आ जाए। गंगहर पटरी से गांव तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में है। अन्नू के घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित तालाब भी गंदगी से पूरी तरह अटा पड़ा है। आॅवरफ्लो होने के कारण तालाब का पानी मुख्य मार्ग पर भरा रहता है।

41 5

अन्नू को असली सम्मान देने के लिए कम से कम उनके गांव में बुनियादी सुविधा पूरी होनी चाहिए। उसमें चाले सड़कों का निर्माण ही क्यों न हो। अन्नू रानी का गांव बहादरपुर तहसील से करीब सात किलो मीटर की दूरी पर है। गंगनहर पटरी से बहादरपुर जाने के लिए मुख्य मार्ग जाता है। यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में है। हालत यह है कि मार्ग चकरोड में तब्दील है। इसके अलावा अन्नू रानी के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब गंदगी से पूरी तरह अटा पड़ा है।

इस कारण तालाब आॅवर फ्लो है। तालाब का पानी मुख्य मार्ग पर भरा रहता है। अन्नू रानी ने जो सम्मान देश को दिलाया है, उस पर पूरे देश को गर्व है। तमाम लोग अन्नू रानी को सम्मान दे रहे हैं। मगर अन्नू को असली सम्मान गांव के क्षतिग्रस्त रास्तों का निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को गांव में प्रदान कराना है। कम से कम मुख्य मार्ग का निर्माण तो हो ही जाना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युद्ध ने यूपी डिफेंस सेक्टर को दिया बूस्ट, बाजार दोगुना होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...
spot_imgspot_img