Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: खेल विवि का निर्माण कार्य चल रह लक्ष्य से पीछे प्रमुख सचिव ने जताई कड़ी नाराजगी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शनिवार को महानिदेशक तकनीकी शिक्षा अविनाश कृष्ण सिंह नोडल अधिकारी के रूप में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अधिकारी ने खेल विवि के एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने निर्माण कार्य की व्यवस्था देखी और गुणवत्ता परखी। समीक्षा में पता चला कि निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। निर्धारित लक्ष्य से 14 प्रतिशत कम अब तक निर्माण कार्य हुआ है। तय लक्ष्य के अनुसार अब तक 78 प्रतिशत निर्माण हो जाना चाहिए था, लेकिन वर्तमान में महज 64 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो सका है। जिस पर प्रमुख सचिव ने खासी नाराजगी जताई व निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।
महानिदेशक तकनीकी शिक्षा अविनाश कृष्ण सिंह नोडल अधिकारी के रूप में अमले के साथ सबसे पहले अटेरना गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेजयल व्यवस्था देखी। इसके बाद कपसाड़ गांव में गोशाला का निरीक्षण किया। तत्पश्चात प्रमख सचिव मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रमुख सचिव ने एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया।

जहां देखा कि भवनों का निर्माण अंतिम पड़ाव पर है। प्रमुख सचिव ने निर्माण व्यवस्था और गुणवत्ता जानी। इसके साथ अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान पाया कि वर्तमान में 64 प्रतिशत ही विवि का निर्माण हो सका है, जबकि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अब तक 78 प्रतिशत कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। यानी तय लक्ष्य के अनुसार करीब 14 प्रतिशत कार्य कम हुआ है। जिस पर अधिकारी ने खासी नाराजगी जताई। अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। ताकि विवि का कार्य समय से पूरा किया जा सके। इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।

कपसाड़ गोशाला का किया निरीक्षण

कपसाड़ गांव में गोशाला का निरीक्षण किया। जहां पर गंदगी देखकर अधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही गोवंशों के कान में पंजीकरण टैग नहीं होने परसवाल उठाया। अधिकारी ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही कहा कि शीघ्र सभी गोवंशों का पंजीकरण कराकर टैग लगवाएं। समय से गोवंश को चारा देने को कहा।

अटेरना गांव में पेयजल व्यवस्था देखी

इसके अलावा प्रमुख सचिव अवनीश कृष्ण सिंह ने अटेरना गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत टंकी की सप्लाई देखी। कई घरों में जाकर पेयजल व्यवस्था के बारे में लोगों से बात की। उन्होंने टंकी की समय से सफाई कराने और पेजयल आपूर्ति करने को कहा।

सीएम ग्रिड की तीन सड़कों की री-टेंडर प्रक्रिया शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सीएम ग्रिड योजना में तीन सड़कों के टेंडर निरस्त होने के बाद निगम ने उनके री-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही सड़कों के निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जागी है। दरअसल, इस वर्ष सीएम ग्रिड योजना में तीन और सड़कों के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिली। स्मार्ट रोड बनाने के लिए गढ़ रोड पर आंबेडकर इंटर कॉलेज से रंगोली रोड होते हुए हापुड़ रोड तक, कमिश्नरी आवास से सर्किट हाउस तक, कमिश्नरी चौराहा से बच्चा पार्क तक की सड़क का चयन किया। शासन से हरी झंडी मिलते ही निगम ने उक्त सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की। टेंडर पास हुए तो कुछ पार्षदों ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं बरतने को आरोप लगाया। कैंट विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई। कोर कमेटी की बैठक के बाद उक्त सड़कों के टेंडर का निरस्त कर दिया। अब निगम ने री-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि तीनों सड़कों के निर्माण के लिए री-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसमें पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है।

भाजपा सरकार में पारदर्शिता से होगा काम: अमित अग्रवाल

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ का यह सौभग्य है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना में एक वर्ष के अंदर चार सड़कों को शामिल कर दिया। इसके लिए उन्होंने अथक प्रयास किए। कई बार मुख्यमंत्री से मिलें। मेरठ का पहली बार इतना विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार की किसी योजना का कोई विरोध नहीं कर रहा, लेकिन भाजपा सरकार में पूरी पारदर्शिता से कार्य होगा। इसके लिए वह विकास कार्यांे का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों को भी विकास कार्य कराने में पूरी तरह पारदर्शिता का ध्यान रखना होगा।

टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता नहीं होगी: नगरायुक्त

नगरायुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अयनियमितता नहीं होगी। कुछ लोगों ने शिकायत की थी, जिसके बाद सीएम ग्रिड की तीन सड़कों के टेंडर निरस्त कर दिए गए। री-टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जनप्रतिनिधि से खिन्न नहीं हैं और न ही उन्होंने मुख्यमंत्री से किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा सीएम ग्रिड का विरोध करने की बात कही। वह कैंट विधायक अमित अग्रवाल के साथ गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने गए थे, जो सुझाव कैंट विधायक ने दिए उनपर अमल कराया जा रहा है। कैंट विधायक का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हर कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और बरती जाएगी।

एनसीआरटीसी ने क्षतिग्रस्त की पुलिया व नाला, जल निकासी बाधित

मेरठ (जनवाणी): एनसीआरटीसी ने दिल्ली रोड पर पुलिया और नाले की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे कई क्षेत्रों की पानी की निकासी बाधित हो गई। दरअसल, दिल्ली रोड के नाले से माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, इंदिरानगर, टीपी नगर, आसपास के अन्य क्षेत्रों के पानी की निकासी होती है। एनसीआरटीसी द्वारा पिलर निर्माण कार्य के चलते नाले और पुलिया को क्षतिग्र्रस्त कर दिया गया। नाले में मलबा भरा होने से पानी की निकासी बुरी तरह बाधित हो रही है, जिससे माधवपुरम, टीपी नगर, जगन्नाथपुरी में आय दिन जलभराव हो जाता है। नगर निगम को वहां पंप लगवाकर पानी की निकासी करानी पड़ती है। इस समस्या से हजारों लोग परेशान हैं। माधवपुरम में जलभराव होने की सूचना पर नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने वहां का निरीक्षण किया।

उन्होंने टीम लगवाकर पानी के निकासी को सुचारू कराया। नगरायुक्त एनसीआरटीसी के अधिकारियों से बात की और नाला व पुलिया निर्माण कराने को कहा। नगरायुक्त ने कसेरू बक्सर का निरीक्षण किया। वहां एमडीए द्वारा पुलिया के चौड़ीकरण के निर्माण ेके चलते नाले से पानी की निकासी बाधित होने की समस्या के मद्देनजर नगरायुक्त ने एक टीम को लगाकर नाले से सिल्ट निकलवाई और पानी की निकासी सुचारू कराई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img