- कोरोना गाइडलाइन की खुलेआम उड़ाई गई धज्जियां
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: विकासखंड जलीलपुर के डबाकरा का हाल में बनाए गए नामांकन केंद्र में चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही । भीड़ में शामिल लोगों को कोरोना का जरा भी डर नहीं दिखा । खुलेआम कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए लोग लाइन में ल गे रहे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्यक्रम निर्धारित था ।विकासखंड जलीलपुर पर डबाकरा हाल में बनाए गए नामांकन केंद्र में सुबह के समय नाम वापसी के लिए इन लोगों की भीड़ देखी गई। दोपहर बाद चुनाव चिन्ह आबंटन प्रक्रिया शुरु होते ही चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लग गई।
चुनाव चिन्ह लेने के लिये लगी भीड़ को देखकर लगता था की लोगों को कोरोना का जरा भी डर नहीं है। सरकार द्वारा लगातार कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है ।लेकिन भीड़ में शामिल लोगों ने खुलेआम गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई। भीड़ में शामिल अधिकांश लोगों ने 2 गज दूरी का पालन करना तो दूर मास्क भी नहीं लगा रखे थे।
भीड़ खुलेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते रही और वहां पर तैनात पुलिसकर्मी व चुनाव अधिकारियों ने इस और जरा भी ध्यान नहीं दिया। सूत्रों की मानें तो निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारी भी मास्क लगाने से परहेज करते दिखाई दिये । शाम तक चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ ब्लॉक कार्यालय में जमा थी।

