Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Grammy Awards 2026: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में दलाई लामा ने रचा इतिहास, पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लॉस एंजेलिस में आयोजित 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 ने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी। इस बार के ग्रैमी में केंड्रिक लैमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा। इस जीत के साथ ही वह इस श्रेणी में सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं। वहीं, तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने भी अपने पहले ग्रैमी अवॉर्ड से सभी को चौंका दिया।

केंड्रिक लैमर का रिकॉर्ड-तोड़ जीत

केंड्रिक लैमर को इस साल ग्रैमी में 9 नॉमिनेशन मिले थे, और उन्होंने उनमें से कई बड़े अवॉर्ड जीते। बेस्ट रैप एल्बम और बेस्ट रैप सॉन्ग के अलावा, अब उनके पास कुल 26 ग्रैमी अवॉर्ड्स हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने हिप-हॉप म्यूजिक में एक नया इतिहास लिखा और Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दलाई लामा का पहला ग्रैमी

इस साल का ग्रैमी अवॉर्ड्स एक अलग दृष्टिकोण से भी याद किया जाएगा, क्योंकि इस बार आध्यात्मिकता ने भी अपनी जगह बनाई। 90 वर्षीय तिब्बती गुरु दलाई लामा ने “मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा” एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता।

अन्य प्रमुख नॉमिनेशन और विजेता

इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई प्रमुख कलाकारों ने नॉमिनेशन हासिल किया। लेडी गागा, सर्कट और जैक एंटोनॉफ को 7-7 नॉमिनेशन मिले, जबकि बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर को 6-6 नॉमिनेशन मिले। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 को ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया और इस म्यूजिकल नाइट में कई मशहूर कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी।

ग्रैमी 2026 के विजेताओं की पूरी सूची

एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी – डेबी तिरार मास फोटोस

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: केंड्रिक लैमर और एसजेडए – लूथर

सॉन्ग ऑफ द ईयर: लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा

बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा – मेहेम

बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग: दलाई लामा – मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर – मैनचाइल्ड

बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे – डिफाइंग ग्रैविटी

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: एफकेए ट्विग्स – ईयूएसईएक्सयूए

बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा

बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकिन पार्क – फ्रॉम जीरो

बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड – चेंजेस (लाइव फ्रॉम विला पार्क)

बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर – जीएनएक्स

बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोइची – एंग्जायटी

बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस: केंड्रिक लैमर और एसजेडए – लूथर

बेस्ट आरएंडबी परफॉर्मेंस: केहलानी – आफ्टर आवर्स

बेस्ट आरएंडबी एल्बम: लियोन थॉमस – मट

बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: गोल्डन फ्रॉम केपॉप डेमन हंटर्स (के-पॉप ने पहली बार जीत दर्ज की)

बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग – म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स (ईजीओटी स्टेटस पूरा किया)

बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर – डोंट टैप द ग्लास

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img