जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: जिलाधिकारी राज कमल यादव ने मंगलवार को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश महिला किसान नौजवान सबका विकास सबका सम्मान कलक्ट्रेट में स्थापित तीन दिवसीय विकास उत्सव प्रदर्शनी के दूसरे दिन निरीक्षण किया और विकास उत्सव प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने साढ़े 4 वर्षों में बेमिसाल कार्य किए हैं।
जिन्हें देखने के लिए ग्रामीण शहर से आम जनमानस देखने आ रहे हैं, जिसमें बागपत के रमाला शुगर मिल के चित्रों ने प्रदर्शनी में धूम मचा रखी है। प्रदर्शनी बहुत ही सुंदर अद्भुत लगाई गई है बागपत में ऐसी प्रदर्शनी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बागपत द्वारा पहली बार लगाई गई है जो वाकई में ही सराहनीय है जिलाधिकारी ने कहा जनपद में हुए विकास कार्यों की भी इस तरह की की प्रदर्शनी की कार्य योजना बनाई जाएगी और बागपत मैं हुए विकास के के कार्य की प्रदर्शनी होनी चाहिए जिस पर जल्दी कार्य किया जाएगा।

