Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

जिलाधिकारी ने शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने निर्माणाधीन माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में प्रगति के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता एवं समयबद्धता तथा लक्षित तिथि से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए।

उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण शासन की उच्च प्राथमिकता है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय सदैव के लिए होते है इसलिए कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण जल्दी हो ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता के अनुसार इसमें पठन-पाठन कार्यों में तेजी लाई जा सके। विश्वविद्यालय के स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशील है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र समेत पीडब्ल्यूडी एवं कार्यदायी संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img