Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

तप रहा पूरा शहर, पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस

  • दिनभर भीषण गर्मी ने रुलाया, दो युवकों की चली गई जान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: दिनभर रविवार की गर्मी शहरवासियों के लिए मुसीबत बनी रही। गर्मी का असर इतना ज्यादा था कि पसीने नहीं सूखे। दिनभर लू के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अभी तीन दिन कोई राहत के आसार नहीं है। भीषण गर्मी के बीच मौसम के तेवर गर्म है। दिन में लू इतनी तेज है कि बाहर निकलना मुश्किल है और तापमान बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान के बीच मौसम गर्म बना हुआ है। मानसून कही आस लगाए बैठे शहरवासियों को बारिश धोखा दे रही है। बारिश के इंतजार के बीच लू के थपेड़ों में दिन और रात गुजारनी पड़ रही है। रविवार को भी मौसम गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 46 व न्यूनतम 26 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 181, गाजियाबाद का 188, मुजफ्फरनगर का 194, बागपत का 187, जयभीमनगर का 243, गंगानगर का 150, पल्लवपुरम का 151 दर्ज किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी गर्मी ऐसे ही सहन करनी पड़ेगी। जब तक मानसून नहीं आएगा, तब तक गर्मी परेशान करेगी। अभी 19 जून तक मौसम गर्म और लू भी तेज रहेगी। ऐसे में फसलों में सिंचाई करके रखे और गर्मी से अपने आपको भी बचाकर रखे।

शहर में भीषण गर्मी से दो लोगों की मौत

भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है, दोपहर के समय सूरज से बरस रही आग और लू चल रही है। जिसकी चपेट में आकर दो युवकों की जान चली गई। लालकुर्ती थाना क्षेत्र की माल रोड पर आईएमटी कॉलेज के सामने रविवार दोपहर गंगानगर का रहने वाला नीरज पुत्र रमेश पैदल जा रहा था। बताया जा रहा है। कुछ दूर चलने के बाद अचानक युवक गश खाकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके से गुजर रहे लोगों ने उसे सड़क से हटाकर साइड किया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मोर्चरी भिजवाया।

जानकारी करने पर पता चला कि मृतक मूलरूप से पूर्वा शेखलाल थाना देहली गेट का रहने वाला था। वह नगर निगम में चालक के पद पर नौकरी कर रहा था और इस समय गंगानगर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। लालकुर्ती थाना अध्यक्ष इंदू वर्मा ने बताया युवक की मौत की वजह पड़ रही भीषण गर्मी है। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। जिसके बाद वह मोर्चरी पहुंचे। उधर, रविवार देर शाम मुजफ्फरनगर के कलीम मोहल्ले का रहने वाला मौ. यूसुफ पुत्र बशीर अहमद दिल्ली से लौट रहा था।

मौ. यूसुफ दिल्ली में सिलाई मशीन ठीक करने का काम करता था। जैसे ही देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह भैंसाली बस अड्डे पर बस से उतरा तो अचानक गश खाकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुुंचे जहां डाक्टरों ने यूसुफ को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है युवक की मौत की वजह भीषण गर्मी है। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को लेकर मुजफ्फरनगर चले गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img