जनवाणी संवाददाता |
शामली: सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में संत रविदास जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान आचार्यो ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वन्दना एवं संत शिरोमणि सन्त रविदास के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। आचार्य बिजेंद्र कुमार ने कहा कि संत रविदास सम्पूर्ण मानव समाज के लिए पथ प्रदर्शक रहे।
सन्त रविदास भारत के उन विशेष महापुरूषों में से एक है जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को आत्मज्ञान, एकता तथा समाज में फैली कुरीतियों से संघर्ष करने की शक्ति प्रदान की।
उनकी वाणी वर्तमान परिवेश में भी प्रासांगिक है। प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने कहा कि संत रविदास की कर्तव्यबोधता, ईश्वर में सहज विश्वास, पाखंड से बहुत दूर रहकर सामाजिक एकता जैसे मूल सिद्धातों से छात्रों को प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, नीटू कश्यप, अंकित भार्गव, ब्रजपाल सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, परितोष शर्मा, योगेंद्र सैनी, सुभाष चंद, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, अक्षय पुंडीर आदि छात्र उपस्थित रहे।

